Wednesday, 12 February 2014

FOOD BANAYE MOOD!!!!

"खुशियां बरसे वहाँ वहाँ
तू कदम रखे जहाँ जहाँ। …।
यह दुआ मांगी हमने
ना जाने कहाँ कहाँ "

अपनों के लिए ऐसी दुवाएं  हमेशा निकलती है। लेकिन कभी किसी राह चलते जरूरतमंद मुसाफिर के तकलीफ की घड़ी में, उसके लिए दुआ माँगके देखना, बड़ा सुकून  मिलता है! और यदी किसीको जानते हों, या पहचानते हों, और उसके लिए दुआ जो की और क़ुबूल हो गयी , तब तो दिल को  बहुत ख़ुशी मिलती है!

कभी किसी दोस्तसे मिलने जाना हों, उसे बधाई देना हों, उसकी हौसला अफजाई करनी हों, उसकी नाराजग़ी दूर करनी हों, तो मेरी मानिये, मीठे  पकवान का  कोई मुकाबला नहीं हो सकता।

कल मेरी बेटी बिमार  थी, दो दिनसे कुछ ढंगसे खाया भी नहीं था, तो   उसके मनपसंद मफिन्स बनाये, और वह प्लेट देखके उसके चेहरेपे जो मुस्कान खिली, उससे दिल खुश हो गया, और सारी  मेहनत रंग लायी। तभी सोचा क्यों ना  ये मफिन्स की रेसिपी शेयर की जाय!


मफिन्स के लिए हमें चाहिए। ....
१२५ ग्राम मैदा, १२५ ग्राम पीसी चीनी, १२५ ग्राम बटर,२ अंडे, १ १/२ टीस्पून बेकिंग पाउडर, १/२ टीस्पून बेकिंग सोडा,  वनीला एसेंस, २ टेबलस्पून दूध (जरुरत पड़नेपर डालें) 

सभी सामग्री मिलकर व्हिप करें, या अट्टा मेकर में डालकर smooth batter तैयार कर लें.। मफिन मोल्ड्स में ३/४   हिस्सा भरें , और १८० डिग्री पर २० मिनट बेक करें। तुरंत ग्रिल पर २ मिनट रखें और फिर निकालके ठन्डे करें।

आइसिंग करने के लिए १ अंडेकी सफेदी लें, उसमें करीब करीब  ४ से ५ टेबलस्पून आइसिंग शुगर डालें, और सख्त(stiff peeks ) होनेतक फेंटें।(आइसिंग शुगर की मात्रा कम ज्यादा हो सकती है)  इसे  मफिन्स पर लगाएं, गिला है तबतक चेरी, टूटी फ्रूटी, शुगर फलावर्स से सजाएं, और परोसें।


No comments:

Post a Comment